फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

हादसे में सब्जी व्यापारी की मौत, हंगामा

Wed, 06 Oct 2021 07:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
crime
हादसे के बाद बिखरा पड़ा सामान, व सड़क पर खड़ा ई-रिक्शा। संवाद - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रसूलपुर गांव के पास बुधवार तड़के लखनऊ की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक सब्जी व्यापारी की मौत हो गई। दो अन्य व्यापारियों के भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन को पकड़ने की मांग कर गुस्साएं परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर सभी को शांत कराया।
विज्ञापन

कन्हईखेड़ा गांव निवासी पंकज (35) अपने दो साथी व्यापारी अजगैन के भगवंतपुर निवासी रामनरेश (32) व सोहरामऊ निवासी प्रमोद (34) के साथ बुधवार तड़के ई-रिक्शा में गोभी व लौकी लादकर बिक्री के लिए लखनऊ आलमबाग मंडी जाने के लिए निकला। सोहरामऊ थाना क्षेत्र रसूलपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में पंकज की मौत हो गई। दोनों साथी घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर हैलट भेजा गया है। मृतक के बड़े भाई नीरज राजपूत ने बताया पंकज सब्जी व्यापारी था। वह गांव से सब्जी लेकर लखनऊ मंडी बेचने के लिए जाता था।
विज्ञापन

मृतक के पिता श्रीपाल ने बताया कि ई-रिक्शा रामपुर के धर्मेंद्र यादव का है। इसे रामनरेश भाड़े पर चलाता है। पंकज की मौत से मां विलासा देवी व पत्नी शांतिदेवी समेत अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे दुर्गेश (15), अखिलेश (11) व पुत्री महिमा (6) की परवरिश की चिंता में पत्नी शांतिदेवी बेहाल थी। एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

पंकज का फाइल फोटो। संवाद

पंकज का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed