फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

युवक और युवती के शव नहर में मिले

Wed, 06 Oct 2021 05:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। पुरवा कोतवाली के ग्राम कसरौर स्थिति शारदा नहर में 40 वर्षीय युवक और सफीपुर में 35 वर्षीय युवती का शव मिला है। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को पांच से छह दिन पुराने बताते हुए पहचान कराने के प्रयास शुरू किए हैं। सीमावर्ती जिलों के थानों में सूचना भेजी गई है। सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

पुरवा। कसरौर स्थिति शारदा नहर में बुधवार सुबह 10 बजे सिंचाई विभाग में कार्यरत बेलदार सुनील कुमार ने 40 वर्षीय युवक का शव देखा। चर्चा फैलते ही सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने जांच के दौरान शव पांच-छह दिन पुराना बताया है। पुलिस के अनुसार शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। युवक के शरीर पर लाल, काली चेकदार शर्ट व कत्थई रंग की अंडरवियर है। पुलिस ने शव कहीं से बहकर आने का अंदेशा जताया है। ग्रामीणों को बुला शव की पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सफीपुर। बह्मना चौराहा और शेरपुर खुर्द गांव के बीच नहर में बुधवार को 35 वर्षीय युवती का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। युवती की गर्दन और सीने पर चोट के निशान मिलने से अनहोनी की आशंका है। युवती के शरीर पर नारंगी रंग की साड़ी और ब्लाउज है। पैर में चांदी की पायल भी है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव पांच दिन पुराना लग रहा है। कहीं से बहकर आया है। पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलवाया गया। पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed