{"_id":"615af2658ebc3e0ded693a97","slug":"crime-unnao-news-knp6561498101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीज ट्रक चोरी कर बेचने में मालिक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीज ट्रक चोरी कर बेचने में मालिक समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बिहार पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए चोर व बरामद ट्रक। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। थाना की बाउंड्री के बाहर खड़े सीज ट्रक चोरी कर बस्ती जिले में बेचने के आरोप में पुलिस ने ट्रक मालिक, उसके भाई व ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। बेचा गया ट्रक भी पुलिस ने बरामद किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
मौरंग से भरे चार ओवरलोड ट्रकों को सात अगस्त को सुबह सीजकर एआरटीओ ने बिहार थाना के सुपुर्द किया था। ट्रकों को थाने की बाउंड्रीवाल के बाहर सड़क किनारे खड़ा कराया गया था। इनमें एक ट्रक सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के सवई डाडिवा गांव निवासी मोहम्मद अहमद का था। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव के अनुसार सीज किए गए ट्रक को मोहम्मद अहमद अपने भाई जहूर व चालक नौशाद की मदद से सात अगस्त की रात बिहार थाने के बाहर से चोरी कर ले गया था। आठ अगस्त को उसने थाने में ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस को पता चला कि मोहम्मद अहमद ने अपने भाई जहूर व चालक नौशाद की मदद से ट्रक को चोरी कर बस्ती जिले में 22 लाख रुपये में बेच दिया था। बिक्री के 11 लाख रुपये ट्रक मालिक को मिल गए थे। शेष रुपये खरीदार ने वाहन ट्रांसफर होने और एनओसी मिलने पर देने की बात कही थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक मालिक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर ट्रक बरामद कर लिया है।