फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

मारपीट की दो घटनाओं में आठ लोग घायल

Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में कुएं की जमीन को लेकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की दोनों घटनाओं में छह महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अहराडडिया गांव निवासी कमलेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के एक व्यक्ति से कुएं की जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। 28 सितंबर को कुएं के पास भतीजी प्रियंका के कुएं पर चले जाने से पहले कहासुनी हुई। बाद में दोनों ओर से करीब एक दर्जन महिलाएं आ गई और उनमें मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से कमलेश सिंह, किरन सिंह पत्नी यशवीर सिंह, उसकी भतीजी आकांक्षा सिंह, दिव्यांशी, कल्पना, प्रियंका घायल हो गई। वहीं प्रियंका सिंह के कान के बाले नोचने का भी आरोप लगाया। कान फटने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरे पक्ष से रेखा सिंह चुटहिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह थानाक्षेत्र के अकबरपुर दबौली निवासी राम आसरे ने परिवार के राजकुमार सहित पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। कहा कि राजकुमार से कुएं की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से रामासरे व दूसरे पक्ष से राजकुमार घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed