फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

लुटेरे से भिड़ी महिला, दबोचा

Thu, 30 Sep 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शिवसिंह खेड़ा गांव के सामने सीएनजी पंप पर बुधवार की दोपहर बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीन ली। इस पर महिला ने साहस दिखाया और लुटेरे को धर दबोच लिया।
विज्ञापन

उसे बाइक से गिराकर तब तक पकड़े रही, जब तक पंप के बाकी कर्मचारी वहां नहीं पहुंच गए। पंप कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने मंगलवार को शहर के इंदिरा नगर में महिला सिपाही की सास का मंगलसूत्र लूटने की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन

कानपुर के दुर्गा विहार कालोनी टडबगिया निवासी लखन चौधरी पत्नी सुमन (30) के साथ बुधवार को लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में कार में सीएनजी गैस भरवाने के लिए वह शिवसिंहखेड़ा गांव के सामने सीएनजी पंप पर पहुंचे। सुमन को पंप परिसर में पेड़ के पास उतारकर वह कार में सीएनजी भरवाने लगे। इसी दौरान बाइक से एक युवक पहुंचा और पीछे से गले में चेन तोड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी महिला ने उसे पकड़कर बाइक से गिरा दिया। लुटेरे ने भागने की कोशिश की पर महिला ने उसका कॉलर नहीं छोड़ा। महिला का शोर सुन दौड़ पंप कर्मियों ने लुटेरे को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सदर कोतवाली के शेरअलीखेड़ा गांव निवासी नीरज यादव बताया। उसने मंगलवार रात शहर के इंदिरा नगर में महिला सिपाही की सास पुष्पा का मंगलसूत्र भी लूटने की बात स्वीकार की। लखन चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू की है। पूरी घटना सीएनजी पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed