फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

ताला तोड़ 70 हजार का माल ले गए चोर

Tue, 28 Sep 2021 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
crime
बांगरमऊ। ग्राम पंचायत भगवंतपुर गोटपाली के मजरा काजीपुर में घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए। बक्से का ताला तोड़ सोने व चांदी के जेवर पार कर दिए। पानी पीने के लिए उठे गृहस्वामी ने एक चोर को दबोच लिया। हालांकि बाद में वह छूटकर भाग निकला।
विज्ञापन

समसुद्दीन अपने घर में ही एक परचून की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। सोमवार शाम अपने परिवार के साथ खाना खाकर ऊपरी मंजिल में सोने के लिए चला गया। आधी रात के बाद उसे प्यास लगी तो वह जीने से उतर कर नीचे जाने लगा। तभी उसकी नजर कमरे के खुले दरवाजे पर पड़ी। उसे अंदर आता देख चोर कमरे से निकलकर भागा। समसुद्दीन ने उसे दबोच लिया। दूसरा चोर पिछले दरवाजे से भाग निकला। थोड़ी देर उठापटक के बाद चोर अपने को छुड़ाकर भागने में सफल रहा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घर के आसपास टॉर्च की रोशनी से देखा गया तो पास के खेत में ही पैरों की पायल पड़ी मिली। पीड़ित के अनुसार चोर 70 हजार का माल उठा ले गए हैं। समसुद्दीन ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed