फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

चोरी में पांच गिरफ्तार, एक गच्चा देकर भागा

Fri, 24 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime
बेहटामुजावर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी महेंद्र व इरशाद। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली व थाना बेहटामुजावर क्षेत्र में हुई चोरी की आठ घटनाओं का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पांच लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है। एसपी ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी अविनाश पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिन पहले सड़क किनारे रखी लकड़ी की छह गुमटियों से चोरों ने कीमती सामान पार कर दिया था। रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने पर हल्का इंचार्ज इरफान अहमद को लाइन हाजिर कर कोतवाली पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। कोतवाली पुलिस ने चोरी के माल को बिक्री के लिए ले जाते समय कल्याणी नदी तिराहे पर मुकेश कुमार, अकील, सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उनकी निशादेही पर एक तमंचा, एक बंद बोरी में मोल्डिंग मशीन, तीन रंदा, एक ड्रिल मशीन, एक अल्टीनेटर, एक बैटरी व 3580 रुपए बरामद किए गए। सभी ने दुकानों में चोरी की वारदात कबूल की है। शातिर चोरों पर बांगरमऊ कोतवाली में छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

वहीं बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर ग्राम जोगीकोट के पास बाइक सवार तीन चोर महेंद्र, इरशाद को पुलिस ने पकड़ लिया। एक मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक, 11 मोबाइल, एक लैपटाप, एक एलईडी, एक सबमर्सिबल स्टार्टर, 50 मीटर तार, सबमर्सिबल खोलने के उपकरण व 1700 रुपये बरामद किए। एसपी ने बताया कि चोरी की आठ घटनाओं का खुलासा हुआ है। कोतवाल श्यामनारायण सिंह व बेहटा मुजावर एसओ अमरनाथ सिंह को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में लगातार गश्त करें। उन्होंने पकड़े गए चोरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed