फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

चाचा को छुड़ाने के लिए भटक रही हूं....

Thu, 23 Sep 2021 07:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में माखी दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार को एक और वीडियो व प्रार्थनापत्र सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी व्यथा बताई। कहा है कि फर्जी मुकदमे में तिहाड़ जेल में बंद चाचा परिवार में इकलौते पुरुष व मुखिया बचे हैं। चाचा को छुड़ाने के लिए दर-दर भटक रही हूं।
विज्ञापन

विडियो में पीड़िता ने राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सीबीआई के निदेशक को संबोधित कर कहा है कि इस समय जेल में बंद उसके चाचा को कुलदीप ने समर्थकों के साथ फर्जी मुकदमे में फंसा दिया है। चाचा को मुकदमे से बाहर निकालने के लिए वह दर-दर भटक रही है। कुलदीप सेंगर व उनके चार करीबी बहुत ही दबंग हैं। इन सभी की दुष्कर्म की घटना में भी भूमिका रही है। परिवार में चाचा ही अकेले पुरुष हैं और इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। अपने चाचा के निर्देशन में ही अपनी लड़ाई लड़ पाई हूं। इस नाते मेरी भी जिम्मेदारी है कि अपने चाचा को उन पर लगे फर्जी आरोपों से मुक्ति दिला सकूं। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र के जरिये चाचा को तिहाड़ जेल से निकालने में मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed