फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

माखी दुष्कर्म पीड़िता ने फिर किया वीडियो वायरल

Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सीआरपीएफ कमांडेंट समेत अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर एक अधिवक्ता और एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की सीआरपीएफ सुरक्षा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों उसके पैरोकार नहीं हैं, बल्कि इनकी वजह से कई मुकदमे बिगड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो और भेजा गया प्रार्थनापत्र शेयर किया गया है। पीड़िता ने मांग की है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह और अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी न उसके पैरोकार हैं और न ही उनके केस में पैरवी कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि दोनों ने फर्जी तरीके से सीआरपीएफ की सुरक्षा प्राप्त की है। दोनों सुरक्षा का गलत इस्तेमाल कर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। पीड़िता ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सीआरपीएफ कमांडेंट व एसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed