फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

क्षमता से दो गुना लदे मिले ट्रक सीज

Wed, 15 Sep 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ एसडीएम व खनन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर 13 वाहन सीज किए गए। इनमें 10 में क्षमता से दो गुना मौरंग लदी पाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात एसडीएम बीघापुर अंकित शुक्ला और जिला खनन अधिकारी अमित रंजन ने फतेहपुर-बिहार मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। कार्रवाई से बचने और टोल टैक्स बचाने के लिए रात के समय जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी वाहनों का बड़े पैमाने पर आवागमन होता है। 30 वाहन चेक किए गए। इनमें छह ओवर लोड मिलने पर सीज कर दिए गए। पुलिस चौकी में जगह न होने पर वाहन एक ढाबे पर खड़ा कराकर बक्सर चौकी पुलिस की सुपुर्दगी में दिए हैं।
विज्ञापन

खनन अधिकारी ने बताया कि असोहा थाना क्षेत्र में तीन, दही और अजगैन थाना में 2-2 ट्रकों को सीज किया गया है। बताया कि पकड़े गए वाहनों में दस ऐसे है जिनमें दो गुना से ज्यादा माल लदा था। ट्रकों में मौरंग, गिट्टी की पैमाइश कराई जा रही है। पांच लाख रुपये जुर्माना लगेगा। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ओवर लोडिंग से सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed