फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

कुएं में गिरे बच्चे की मौत, बचाने में नाना की जान गई

Mon, 13 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime
विनायक का फाइल फोटो - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। मां के साथ कुछ दिन पहले ननिहाल आया बच्चा सोमवार शाम खेलते समय कुएं में गिर गया। नाती को बचाने के लिए कुएं में उतरे नाना की भी जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई। चीख-पुकार के बीच रस्सी के सहारे कुएं में उतरा पड़ोसी भी बेहोश हो गया। समय रहते उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। पुरवा के मौजूदा व पूर्व विधायक के अलावा एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सहरावां गांव निवासी नवल किशोर सोनी (55) की गोसाईगंज लखनऊ निवासी बेटी मोनी 10 दिन पहले चार वर्षीय इकलौते बेटे विनायक के साथ मायके आई थी। सोमवार शाम पांच बजे बच्चा विनायक घर के बाहर खेल रहा। अचानक वह पास के कुएं में रखे पटरे में चढ़ गया। पटरा सड़ा होने से वह कुएं में गिर गया। नाती को बचाने के लिए नाना नवलकिशोर आनन-फानन कुएं में उतरे। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर पड़ोसी बचल्लू सिंह (55) रस्सी के सहारे कुएं में उतरे। कुएं में जहरीली गैस होने से वह भी चपेट में आ गए। उसके चीखने पर ग्रामीणों ने बाहर खींच लिया। बेहोशी हालत में उसे जुनाबगंज स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जहरीली गैस बचाव कार्य में लगी टीम के लिए बाधक बनी रही। ऑक्सीजन सिलिंडर भी मंगवाए गए। कुएं में डूबे नाना व नाती को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कुएं में सीढ़ी डालकर अग्निशमन जवान लालटेन लेकर नीचे उतरे। 20 फिट नीचे उतरने पर लालटेन के बुझने से जहरीली गैस होने का पता चला। इस पर जवान ऊपर आ गए। कुएं में जहरीली गैस होने से बचाव कार्य रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे एएसपी शशिशेखर सिंह राहत कार्य का जायजा लेते रहे। विधायक अनिल सिंह व पूर्व विधायक उदयराज यादव भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं में गिरे नाना व नाती को बचाने में असफल रहे ग्रामीणों की नजर बचाव कार्य के लिए गांव पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल पर टिकी रहीं। टीम की गतिविधियों को देख ग्रामीणों को लगा कि दोनों जल्द ही बाहर निकाल लिए जाएंगे। हालांकि चार घंटे कोशिश के बाद भी जहरीली गैस के चलते टीम सफल नहीं हो पाई। अग्निमशन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने कुएं में हाईड्रोक्लोराइट गैस के होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि कुंए में पत्ते व कूड़ा सड़ने से यह गैस बनती है। इसके प्रभाव से लोगों की मौत हो जाती है।

कुएं में बच्चे व नाना के डूबने की सूचना पर मौके पर लोगों से जानकारी लेते पूर्व विधायक उदयराज यादव?

कुएं में बच्चे व नाना के डूबने की सूचना पर मौके पर लोगों से जानकारी लेते पूर्व विधायक उदयराज यादव?- फोटो : UNNAO

बच्चे व नाना के डूबने के बाद कुएं में उतरने के लिए सीढ़ी लगाते पुलिस कर्मी। संवाद

बच्चे व नाना के डूबने के बाद कुएं में उतरने के लिए सीढ़ी लगाते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed