{"_id":"613e3f6f8ebc3e7f4a09612f","slug":"crime-unnao-news-knp6517918181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात दो घरों व छह दुकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात दो घरों व छह दुकानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। सदर व बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों और छह दुकानों को निशाना बनाया। नगदी व जेवर समेत कई लाख का माल पार कर दिया। सदर कोतवाली के मगरवारा चौकी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में ग्रामीणों के दौड़ाने पर चोर बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर जांच कर रही है।
सदर कोतवाली के मगरवारा चौकी क्षेत्र के संभरखेड़ा गांव निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की रात वह पिता के साथ खेत की रखवाली करने गए थे। मां छत पर सो रही थी। रात तीन बजे नींद खुलने पर मां छत से नीचे उतरी तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और बक्सा गायब था।
जानकारी मिलने पर वह दोनों घर पहुंचे। बक्से की तलाश शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर बक्सा टूटा पड़ा मिला। बक्से में रखा 40 हजार रुपया नगद व जेवर समेत दो लाख का सामान चोर उठा ले गए। चोरों ने कुछ दूर पर रहने वाले उनके भाई के घर से दो कीमती मोबाइल पार कर दिए। अवधेश ने बताया कि इसी बीच बाइक से कुछ लोग एक चोर के पीछे भागते दिखे। इस पर चोर बाइक छोड़कर भाग निकले। बाइक भी चोरी की बताई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, बांगरमऊ के मोहल्ला कस्बा टोला निवासी जयप्रकाश की बांगरमऊ-हरदोई मार्ग के किनारे वेल्डिंग मशीन की दुकान चलाता है। शुक्रवार शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और दुकान में लगा एलसीडी सेट , बॉक्स व गोलक में रखी 20 हजार की नगदी गायब थी।
वहीं, चोरों ने तंजीम अहमद की सीमेंट की दुकान से दो हजार की नगदी, आफाक की फर्नीचर दुकान से 15 हजार का सामान, अशोक की फर्नीचर दुकान से 15 हजार रुपये कीमत का सामान, यासीन के मोटर गैरेज से 16 हजार रुपये कीमत का सामान व इश्तियाक की फर्नीचर दुकान से 5 हजार की नगदी पार कर दी।