फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बांगरमऊ और सफीपुर में दो वृद्धाओं की हत्या

Sat, 11 Sep 2021 05:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
crime
बांगरमऊ में कमला की हत्या के बाद बेटों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बांगरमऊ व सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में दो वृद्ध महिलाओं की हत्या कर दी गई। बांगरमऊ में शौचालय के विवाद में छप्पर के नीचे सो रही वृद्धा की हत्या कर शव खड़ंजा पर फेंक दिया गया। मुंह में कपड़ा ठुसा मिलने से बेटे ने तीन चचेरे भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सफीपुर में वृद्धा का शव चारपाई पर मिलने से उसकी विवाहित बेटी ने अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बांगरमऊ। ग्राम साईंपुर सगौड़ा निवासिनी 75 वर्षीय कमला देवी शुक्रवार देर रात खाना खाकर घर के छप्पर के नीचे चारपाई पर सो गई। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सोने चले गए। सुबह बहू अर्चना सोकर उठी तो उसने सास कमला देवी का शव खड़ंजा पर पड़ा देखा। उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा देख उसकी चीख निकल गई। मृतका का बेटा अरविंद व पड़ोस में रहने वाले दो अन्य बेटे रामेंद्र व नन्हू भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका के बेटे अरविंद ने पुलिस को बताया कि वह अपने सहन में शौचालय का निर्माण करवा रहा था। इसकी एक दीवार भी बन गई थी। शौचालय निर्माण में उसके चचेरे भाई शिशुपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह और रामकरन व्यवधान डाल रहे थे। सात सितंबर को कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र भी दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। इसी खुन्नस में चचेरे भाइयों ने मां की हत्या कर दी। कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि अरविंद की तहरीर पर उसके तीनों चचेरे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सफीपुर। उनवा गांव निवासी 65 वर्षीय मुश्तरी घर पर अकेली रहती थी। सुबह पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय विशाल दूध देने पहुंचा तो वृद्धा के घर के दरवाजे खुले मिले। उसके आवाज देने व अंदर से कोई सुगबुगाहट न होने पर वह अंदर घुसा तो चारपाई पर वृद्धा का शव देखा। नाक व मुंह से खून बहता देख उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीओ सफीपुर बीनू सिंह मौके पर पहुंची और सुराग तलाशने के लिए फील्ड यूनिट को बुलवाया। फील्ड यूनिट के साथ आया खोजी कुत्ता पहले दूध पहुंचाने वाले विशाल के घर के बाहर पहुंचा और वहां से लौटकर 30 मीटर दूर पर रहने वाले मृतका के सौतेले बड़े बेटे अयूब के घर पहुंचा। घर के अंदर जाकर कुछ देर बाद बाहर निकल आया। यहां से कुत्ता अयूब के पड़ोसी के घर के दरवाजे पर जाकर रुक गया। मृतका की विवाहित बड़ी बेटी नाजिमा ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बीनू सिंह ने बताया कि मृतका के जेवर व अन्य सामान घर पर मिला है। हत्या की वजह सामने लाने के लिए हर बिंदु पर जांच की जा रही है। सौतेले बेटे अयूब से पूछताछ की जा रही है। गोवा में रहने वाले दोनों बेटों को जानकारी दी गई है। कंजी निवासी बड़ी बेटी नाजिमा पत्नी शकील की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सफीपुर में वृद्धा मुश्तरी की हत्या में जांच करती डॉग स्क्वॉएड। संवाद

सफीपुर में वृद्धा मुश्तरी की हत्या में जांच करती डॉग स्क्वॉएड। संवाद- फोटो : UNNAO

सफीपुर में वृद्धा मुश्तरी की हत्या के बाद बिलखते परिजन। संवाद

सफीपुर में वृद्धा मुश्तरी की हत्या के बाद बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed