फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

फर्जी प्रमाणपत्र लगा पाई पंचायत सहायक की नौकरी

Thu, 09 Sep 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर पंचायत सहायक की नौकरी पाने का खुलासा हुआ है। सीडीओ ने दोषी लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

औरास के बयारी गांव निवासी आदर्श गुप्ता ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देकर बताया था कि एससी वर्ग के ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र स्व. सुखलाल ने अपने पिता की कोरोना से मौत का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर पंचायत सहायक की नौकरी पाई है। डीएम ने मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट से कराई। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने दाखिल सर्टीफिकेट की जांच की। इस दौरान पता चला कि आवेदक द्वारा कोरोना से पिता की मौत की पुष्टि के लिए 17 अगस्त को आरटीपीसीआर पॉजिटिव का जो प्रमाणपत्र लगाया गया था उस पर जांच हुई थी। इसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने डीएम को रिपोर्ट भेजी। डीएम ने सीडीओ से आवेदक के साथ अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि डीआरडीए के परियोजना निदेशक यशवंत सिंह के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई है। टीम से कहा गया है कि पीडी की चयन समिति में शामिल प्रधान व सचिव से मामले में स्पस्टीकरण तलब करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की भी भूमिका की जांच करके रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed