फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

भाजपा विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी में 32 पर रिपोर्ट

Tue, 07 Sep 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
सफीपुर। सफीपुर विधायक व भाजपा पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। बेहटामुजावर के गौरिया कला निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने तहरीर देकर सात नामजद व 25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के मजरा मिट्ठूखेड़ा निवासी दानिश व उसके साथियों ने फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर सफीपुर विधायक व भाजपा पार्टी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने दानिश समेत सात नामजद व 25 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने बताया कि मिट्ठूखेड़ा गांव में मदरसा संचालित था। एक माह पहले मदरसा को बिना किसी अनुमति के मस्जिद का रूप दे दिया गया। माइक लगा नमाज भी शुरू कर दी गई। गांव के ही दीपक ने एसडीएम सफीपुर राजेंद्र कुमार को शिकायती पत्र दिया था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर बिना अनुमति मदरसा को मस्जिद को रूप दिए जाने पर उसमें ताला डलवा दिया।
विज्ञापन

विधायक के अनुसार दो दिन पहले रविवार को कुछ लोग मस्जिद पहुंचे और दूसरी चाभी से ताला खोलकर अंदर जाकर नमाज पढ़ी और मस्जिद के बाहर खड़े होकर फोटो खिंचवाई। चेतावनी भरे लहजे में सोशल मीडिया पर पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। एसओ बेहटामुजावर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed