फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

गंगा नहाने गया किशोर डूबा, मौत

Fri, 03 Sep 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
प्रत्यूष सिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बारासगवर। चंदरपुर घाट पर साथियों के साथ गंगा में नहाते समय किशोर गंगा में डूब गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे बाहर निकाला गया। सांसें चलती देख परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अलीपुर गांव निवासी पुत्तन सिंह का 17 वर्षीय पुत्र प्रत्यूष सिंह शुक्रवार को अपने दोस्त दीनू, छोटू, रोहित व लाला के साथ चंदरपुर स्थित गंगाघाट में नहाने गया था। नहाते समय वह गहराई में जाकर डूबने लगा। इससे उसके साथियों में हड़कंप मच गया। घरवाले व ग्रामीण पहुंच गए। सेढूपुर निवासी बहादुर पासी ने तैराकी जानने वालों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसे खोज निकाला गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। इससे घर वालों में कोहराम मच गया। प्रत्यूष चार भाई व बहन में तीसरे स्थान पर था। बड़ी बहन सपना, भाई बउवा, छोटी बहन बिट्टो व माता बिटाना देवी का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed