फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

झाला नोंचा, 30 हजार रुपये लूटे, 49 हजार की टप्पेबाजी

Tue, 24 Aug 2021 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
crime
मगरवारा स्थित एसबीआई शाखा में हुई टप्पेबाजी के बाद बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखते एसपी अविनाश पां? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। अजगैन, सदर कोतवाली व फतेहपुर चौरासी में लूट, छिनैती और टप्पेबाजी कर ली गई। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने चलती बाइक में महिला का झाला नोंच लिया। मगरवारा स्थित बैंक में रुपये जमा करने गए युवक से टप्पेबाजों ने 49 हजार रुपये पार कर दिए। एसपी ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। वहीं फतेहपुर चौरासी में एक युवक से 30 हजार रुपये की लूट हुई। जांच में सीओ ने लूट की घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

संभरखेड़ा मजरा खटई निवासी अंकित रावत अपने भाई प्रमोद के साथ मगरवारा में रेडीमेड कपड़े की दुकान में बैठता है। त्योहार में हुई बिक्री का 49 हजार रुपये जमा करने वह मंगलवार सुबह 11 बजे मगरवारा स्थित एसबीआई शाखा पहुंचा। सर्वर न आने पर वह लौट और एक घंटे बाद फिर से बैंक पहुंचा। पीछे से दो युवक पहुंचे और अंकित से विड्राल व डिपॉजिट फार्म के बारे में पूछा। अंकित ने काउंटर की ओर इशारा किया। फार्म लेकर लौटे दोनों युवकों ने खुद को पढ़ा लिखा न बता फार्म भरने के लिए अंकित से कहा और उसे बातों-बातों में बाहर लेकर चले गए। इसी दौरान एक तीसरा युवक भी वहां पहुंच गया। सभी ने अंकित को बातों में उलझाया और उसे 20 मीटर दूर ट्रांसफार्मर के पास ले जाकर 49 हजार रुपये पार कर दिए। घटना की सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय बैंक पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में मॉस्क लगाए तीन टप्पेबाज नजर आए हैं। पुलिस ने टप्पेबाजों की पहचान के प्रयास शुरू किए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज। दयालखेड़ा गांव निवासी रितेश रावत रक्षाबंधन पर अपनी मां सुनीता व बहन महक को बाइक से लेकर ननिहाल लखनऊ के सरोजनी नगर गया था। मंगलवार को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पक्षी विहार के पास पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए और अचानक सुनीता के कान में झपट्टा मारकर झाला छीन ले गए। दूसरा झाला वहीं गिर गया। बारिश होने और तेज धक्का लगने से बाइक गिर गई। इससे मां-बेटा व बेटी घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जांच की और पीड़िता सुनीता के बेटे रितेश रावत की तहरीर पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी। नियामतपुर मजरा मिर्जापुर गांव निवासी दिनेश कुमार ने मंगलवार को चौकी तकिया में शिकायत की कि उसकी बाइक व तीस हजार रुपये लूट लिए गए। बताया कि वह रक्षाबंधन में आए बहन व बहनोई को छोड़ने तकिया गया था। वहां से लौटते वक्त बाइक सवार तीन लोगाें ने उसका पीछा किया। वह बाइक छोड़कर बाग की ओर भागा। लुटेरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और नगदी लूट ली। सीओ सफीपुर बीनू सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ बीनू सिंह ने घटना को संदिग्ध माना है। बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सुबह 9 बजे दिनेश अपनी बाइक तकिया चौकी के पास छोड़कर वहां खड़ी दूसरे की बाइक लेकर चला गया। तकिया में दो दोस्तों के साथ शराब पी। दूसरे की ले जाई गई बाइक दिनेश की ससुराल सैंता में मिली हैं। आशंका है कि दूसरे की बाइक ले जाने के बाद पुलिस के डर से उसने अपनी बाइक व नगदी लूटे जाने की गलत सूचना पुलिस को दी है। जांच चल रही है। शीघ्र सच सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed