फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

पुलिस बूथ के सामने महिला होमगार्ड और पीआरडी जवान से छेड़छाड़

Tue, 24 Aug 2021 05:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। महिला थाने में तैनात महिला होमगार्ड व महिला पीआरडी जवान ने सोमवार रात ड्यूटी से घर जाते वक्त पुलिस लाइन गेट के पास स्थित बूथ के पास बाइक सवार दो लोगों द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत की है। आरआई के आदेश पर महिला थाना एसओ ने मौके पर जाकर जांच की। महिला थाना एसओ के अनुसार जांच में शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों ने जल्दी घर जाने के लिए झूठी कहानी रचकर शिकायत की है।
विज्ञापन

शहर में रहने वाली महिला होमगार्ड व महिला पीआरडी जवान की ड्यूटी मौजूदा समय में पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक लगी है। दोनों महिला जवानों के अनुसार सोमवार रात 9:45 बजे वह ड्यूटी खत्म होने के बाद पैदल घर के लिए निकली। पुलिस लाइन के मेन गेट से पहले पुलिस बूथ के पास बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज कर छीटाकशी की। शोर मचाने पर दोनों वहां से भाग निकले। महिला जवानों ने महिला थाना एसओ प्रेमवती को घटना की जानकारी दी। घटना पुलिस लाइन के अंदर की होने से आरआई (प्रतिसार निरीक्षक) सुभाष चंद्र मिश्र ने महिला थाना एसओ को मौके पर भेजकर जांच करने के लिए कहा। एसओ प्रेमवती ने बताया कि दोनों जवानों ने जिस जगह की घटना बताई है वहां पुलिस बूथ है। बूथ पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घटना की पुष्टि नहीं की। बताया कि रात में घर जल्दी जाने के लिए दोनों महिला जवानों ने झूठी कहानी रची है। छेड़छाड़ जैसी उनकी शिकायत गलत पाई गई है। हालांकि अब दोनों महिला जवानों की ड्यूटी दोपहर दो बजे से रात नौ बजे कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed