{"_id":"611f94fd8ebc3e7a200eb7c8","slug":"crime-unnao-news-knp6471338174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे घरवाले, चोरों ने पार किया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगनगढ़ गांव में सब्जी विक्रेता के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखातीं पत्नी छाया। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
सोनिक। दही थानाक्षेत्र के अलगनगढ़ गांव में चोरों ने सब्जी विक्रेता व फैक्टरी श्रमिक के घर को निशाना बना नगदी-जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन बदहवास हो गए। सब्जी विक्रेता के बेटे व बेटी की दो माह बाद शादी थी। उसने शादी का सामान घर पर लाकर रखा था, जिसे चोर ले गए।
विज्ञापन
अलगनगढ़ निवासी सब्जी विक्रेता पूरन के घर चोर रात को छत के रास्ते घुसे। चोरों ने 20 हजार की नगदी, जेवर समेत लगभग पांच लाख का सामान पार कर दिया। सुबह नींद खुलने पर कमरे का सामान बिखरा व नगदी-जेवर गायब देख पूरन के होश उड़ गए। पूरन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया। पूरन ने बताया कि दो माह बाद उसकी बेटी व बेटे की शादी है। जिस पर उसने शादी के लिए नगदी व जेवर समेत अन्य सामान खरीदकर घर पर रखा था। उसने बताया कि चोर दो मोबाइल भी साथ ले गए।
विज्ञापन
दूसरी घटना में इसी गांव के लालू गुरुवार को दरवाजे पर सो रहे थे। चोर दबे पांव मेन दरवाजे से घर में दाखिल हुए और 10 हजार की नगदी व जेवर समेत 1.5 लाख का सामान पार कर ले गए। सुबह गांव के बाहर खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला। एसओ गौरव कुमार ने दोनों घटनाओं की बारीकी से जांच की और शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।