{"_id":"60fda7798ebc3e66ff24d818","slug":"crime-unnao-news-knp642384666","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारासगवर (उन्नाव)। तलिहई गांव में युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने रिश्तेदार प्रेमी के साथ मिलकर की थी। रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
बारासगवर थाना क्षेत्र के तलिहई गांव में 21 जुलाई की रात संतकुमार की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। बड़े भाई कृष्णकुमार ने मृतक की पत्नी सोनी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। हालांकि वह अपने बयान में पुलिस को गुमराह कर रही थी।
शुक्रवार 23 जुलाई को मृतक के दोनों बच्चों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में बच्चों ने अचलगंज के बंदीपुर गांव निवासी दूर के रिश्तेदार सुनील का नाम पिता की हत्या से जोड़ा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन
पूछताछ में सुनील ने बताया कि मृतक संतकुमार की पत्नी सोनी से उसकी चार साल से नजदीकियां थी। संतकुमार अक्सर इसका विरोध करता था। 21 जुलाई की रात वह संतकुमार के घर में मौजूद था। संतकुमार शटरिंग लगाकर घर पहुंचा था। रात लगभग 10 बजे खाना खाने के दौरान उसका पत्नी सोनी से विवाद हो गया।
पत्नी उसे खींचकर कमरे में ले आई। पति-पत्नी के बीच हाथापाई होती देख वह पीछे से गया और संतकुमार का गला दबाकर उसे खींच लिया। इसके बाद उसने सोनी की मदद से संतकुमार की गला घोंटकर हत्या कर दी। सीओ एके राय ने बताया कि मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी सुनील को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेजा दिया गया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया है।