{"_id":"60e496e08ebc3ebf4a33878b","slug":"crime-unnao-news-knp6386806103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। अरम गांव में पेट में गोली लगने से युवती की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला द्वारा खुद को गोली मारने की बात कह रही पुलिस पर परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं। मृतका के भाई ने संपत्ति के बंटवारे में ससुरालीजनों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगा तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
अरम गांव निवासी विमल द्विवेदी की 40 वर्षीय पत्नी पूजा की सोमवार को पेट में गोली लगने से मौत हो गई थी। सीओ ने घर से तमंचा, तीन कारतूस बरामद कर युवती के खुद को गोली मारने का दावा किया था। मंगलवार को दिल्ली से लौटे मृतका के भाई दीपक, बहन ज्योति व दीपिका सहित 25 लोगों के साथ बीघापुर थाना पहुंचे और संपत्ति के बंटवारे के विवाद में मृतका के पति, जेठ समेत ससुराल के चार लोगाें पर गोली मारकर पूजा की हत्या का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोग हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घंटों थाना में डटे रहे। इस दौरान उन्होंने हंगामा भी किया। परिजनों ने पुलिस पर ससुरालीजनों से सांठगांठ का भी आरोप लगाया है। पति विमल, जेठ श्यामू, देवर लाला व जेठानी बबली पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि मृतका का मायका भी अरम गांव में है। उसके पिता का तीन वर्ष पहले देहांत हो गया था। पूजा ही दोनों बहनों की देखभाल करती थी। ससुराल में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि हत्या के आरोप की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। युवती द्वारा खुदकुशी करने का मामला दर्ज किया गया है।
मंगलवार को थाना पहुंची मृतका पूजा की छोटी बहनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार को जैसे ही पूजा को गोली लगने की जानकारी मिली वह भागकर घर पहुंच गईं। ससुराल के लोग उसे वाहन में लिटा रहे थे। पूछने पर बहन पूजा ने बताया कि जेठ ने उसे गोली मारी है। बचना मुश्किल है।
विज्ञापन
मंगलवार को पूजा के शव का पोस्टमार्टम हुआ। 12 बोर के तमंचे से गोली चलने की बात पता चलने पर छर्रे ढूंढने के लिए शव का एक्सरे हुआ। एक्सरे के आधार पर पेट से 20 छर्रे निकाले गए। पोस्टमार्टम के डॉक्टर के अनुसार युवती के पेट में बाईं ओर गोली लगी है।