फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

Sat, 05 Jun 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime
चकलवंशी। सड़क हादसों में एक की मौत और चार लोग घायल हो गए। बोलेरो के बाइक में टक्कर मारने से पति की मौत और पत्नी व साली घायल हो गईं। दूसरी घटना में उन्नाव-संडीला मार्ग पर सलेमपुर गांव के पास टमाटर से लदा एक पिकअप तीस फुट खाई में गिर गया। इसमें चालक और व्यापारी घायल हुए।
विज्ञापन

सफीपुर में अनियंत्रित बोलेरो बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खंती में पलट गई। फतेहपुर चौरासी के सकतपुर निवासी रामसनेही अपनी पत्नी सुनीता व साली अनीता को लेकर शारदा नहर ब्रांच किनारे बाबा कुटी आया था। वापस जाते समय हुलासी कुआं के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। इसमें रामसनेही, सुनीता व अनीता घायल हो गईं। रामसनेही व अनीता को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां राम सनेही ने दम तोड़ दिया। बोलेरो चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

वहीं लखनऊ के दुबग्गा निवासी प्रदीप (35) पिकअप चालक है। शनिवार को लखनऊ के व्यापारी बबलू कानपुर के चौबेपुर से टमाटर खरीदकर प्रदीप के पिकअप में लाद कर लखनऊ मंडी जा रहा था। उन्नाव-संडीला मार्ग पर सलेमपुर गांव की पुलिया के पास चालक सड़क के गड्ढे व सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में पिकअप से नियंत्रण खो बैठा। इस पर पिकअप पुलिया में लगी लोहे की रेलिंग तोड़कर तीस फुट गहरी खाई में जा गिरा। बबलू ने बताया कि 25 हजार का टमाटर खराब हो गया है। पिकअप पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। हादसे में चालक के साथ बबलू को भी चोटें आईं। ग्रामीणों ने चालक व व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed