{"_id":"60abf9558ebc3e00d33f29a9","slug":"crime-unnao-news-knp630236179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता की हत्या में सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता की हत्या में सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन
उन्नाव। बांगरमऊ के भटपुरी मोहल्ला निवासी सब्जी विक्रेता फैसल की पीट-पीटकर हत्या के मामले में नामजद दो सिपाहियों में एक को उसके गृह जनपद बिजनौर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आरोपी सिपाही ने अपने दोनों मोबाइल फोन बंद कर लिए थे। फरार होने के बाद परिजनों से वार्ता करने के लिए एक ने मोबाइल ऑन किया, जिससे उसकी लोकेशन पुलिस ने पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी सिपाही अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन में भटपुरी मोहल्ला निवासी मो. फैसल की 21 मई को पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मृतक के भाई सूफियान ने सिपाही विजय चौधरी, सीमांत चौधरी व होमगार्ड सत्यप्रकाश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने सभी को निलंबित करने के साथ ही कोतवाल जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। रविवार को पुलिस ने होमगार्ड सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
सिपाहियों की गिरफ्तारी की उठ रही मांग को देखते हुए एसपी ने पुलिस टीमों को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। घटना के बाद दोनों सिपाहियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे। भागने के बाद सिपाही विजय चौधरी ने परिजनों से वार्ता करने के लिए मोबाइल खोला। इस पर पुलिस को उसकी लोकेशन बिजनौर की मिल गई। रविवार को पुलिस टीम सिपाही की गिरफ्तारी के लिए बिजनौर रवाना हो गई थी। सोमवार को सिपाही विजय चौधरी को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरा आरोपी सिपाही सीमांत चौधरी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी ने बताया कि जल्द तीसरे आरोपी सिपाही को भी गिरफ्तार किया जाएगा।