फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

शराब में जहर देकर की गई थी प्रधान के बेटे की हत्या

Fri, 21 May 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
औरास। टिकरा सामद गांव में नौ महीने पहले नाले में मिले पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या शराब में जहर देकर की गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पूर्व प्रधान के बेटे से एक युवती की नजदीकियां थीं। उसी युवती के संपर्क में दूसरा युवक भी था। इस कारण युवती पूर्व प्रधान के बेटे से दूरियां बनाना चाह रही थी। उसके न मानने पर युवती के पिता ने उसके दूसरे प्रेमी व दो अन्य के साथ मिलकर पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या कर दी। न्यायालय ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान उर्मिला देवी पत्नी परमेश्वर के छोटे बेटे धर्मेंद्र (18) का शव 20 अगस्त 2020 को गांव के बगल से निकले सकरैला नाले में पड़ा मिला था। मृतक के माता और पिता ने हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया था। विसरा रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई थी। परमेश्वर ने 17 सितंबर 2020 को गांव के लक्ष्मण, राहुल कनौजिया, संजीत कुमार, उसके भाई रंजीत कनौजिया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुरुवार सुबह चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि धर्मेंद्र की गांव के लक्ष्मण की बेटी से नजदीकियां थी। इसी गांव के राहुल की भी युवती से नजदीकियां थी। राहुल को वह अधिक मानती थी। इस कारण धर्मेंद्र से पीछा छुड़ाना चाहती थी। हालांकि धर्मेंद्र उससे दूर जाने की जगह और करीब आने की कोशिश कर रहा था। धर्मेंद्र का रोजाना घर आना लक्ष्मण बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने राहुल, संजीत व उसके भाई रंजीत की मदद से धर्मेंद्र को बुलाकर बाग में मछली के साथ शराब पार्टी की। धर्मेंद्र को नशे में देख राहुल ने मौका देखकर उसके शराब के गिलास में जहर मिला दिया। इससे धर्मेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद सकरैला नाले में फेंक दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों ने गुनाह स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed