{"_id":"60a54ef38ebc3e99ae52f871","slug":"crime-unnao-news-knp629319290","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर भीड़, पुलिस ने लठियाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर भीड़, पुलिस ने लठियाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना कर्फ्यू को दरकिनार कर बुधवार को सुबह शहर में सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के कोविड नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव दीपक कुमार के जिला अस्पताल के निरीक्षण के चलते पुलिस ने सक्रियता दिखाई। पुलिस ने बेेवजह घर से निकले लोगों को लठियाया। पुलिस की सख्ती देख सड़कों पर आवागमन कम हो गया।
सड़कों पर भीड़ देखकर पुलिस ने चेकिंग की तो ज्यादातर लोगों ने बैंक, सरकारी और निजी कार्यालयों में अपने काम निपटाने के लिए आवागमन करने की बात बताई। दोपहर को जिले के कोविड नोडल अधिकारी दीपक कुमार के जिला अस्पताल का निरीक्षण करने की सूचना मिली तो पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी। लोगों को रोक कर पूछताछ की। किसी ने दवा, इलाज तो किसी ने बैंक, रसोई गैस या ऑक्सीजन सिलिंडर लेने जाने की बात बताई। बड़ा चौराह पर तैनात कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने आवागमन कर रहे लोगों से पूछताछ की। इस दौरान बेवजह घर से निकले लोगों के साथ सख्ती बरती। कई को लठियाया गया।
कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए शहर के बड़ा चौराहा से लेकर गांधी नगर तिराहा तक तीन जगहों पर पुलिस ने बैरियर लगाकर एक लेन बंद कर रखी है। इससे दूसरी लेन से ही चौपहिया व दुपहिया वाहन निकलते हैं। आमने-सामने होने से कई वाहन सवार एक-दूसरे से टकराकर घायल भी हो रहे हैं। बुधवार को बड़ा चौराहा व छोटा चौराहा पर सड़क की एक लेन बंद होने से दूसरे लेन से निकलने के दौरान अचानक चौपहिया वाहनों के निकलने से हड़बड़ाहट में बाइक सवार सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि वह चौपहिया वाहनों की चपेट में नहीं आए।