{"_id":"6079d3f58ebc3e5916636436","slug":"crime-unnao-news-knp623871173","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ के युवक का शव सड़क पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ के युवक का शव सड़क पर मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। दोस्त के साथ दिल्ली जाने के लिए बस से निकले युवक का शव हसनगंज थाना क्षेत्र में पड़ा मिला। पुलिस ने सड़क हादसे में मौत की संभावना जताई है। मृतक के भतीजे ने अनहोनी की आशंका जता चाचा के एक दोस्त पर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच की बात कही है।
प्रतापगढ़ के गदियान सागिरपुर के पटखौली गांव निवासी प्रमोद कुमार (35) पुत्र सिद्ध नारायण का शव शुक्रवार सुबह विसुनखेड़ा गांव के सामने लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के भतीजे अजीत ने बताया कि प्रमोद दिल्ली में रहकर कार चलाते थे। मार्च 2020 में लॉकडाउन लगने पर वह गांव आ गए थे। तब से घर पर ही थे। प्रतापगढ़ के टांगीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाला चाचा का दोस्त गुड्डू टांगीपुर से दिल्ली तक वॉल्वो बस चलाता था। उसने चाचा से दिल्ली में बस चलाने की नौकरी दिलवाने की बात कही थी। गुरुवार 15 अप्रैल की भोर पहर पांच बजे चाचा दोस्त गुड्डू के पास पहुंचे और उसी के साथ बस में बैठकर दिल्ली के निकल गए। दोपहर में फोन आया कि बस के कंडक्टर से चाचा प्रमोद का झगड़ा हो गया और उसने उनको रायबरेली के बछरावां में उतार दिया। भतीजे ने चाचा के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। उसने शनिवार को हसनगंज थाना पहुंचकर तहरीर देने की बात कही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी वाहन की टक्कर से चोटें आने की बात कही गई है। सीओ आरके शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।