{"_id":"607484bd8ebc3e245b1b41d2","slug":"crime-unnao-news-knp6231245110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का माल खरीदने वालों को कानपुर पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का माल खरीदने वालों को कानपुर पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर के गोविंदनगर में महिला से चेन लूट समेत छह से अधिक लूट व चोरी की घटनाओं में ज्वैलरी खरीदने वाले दो युवकों को कानपुर पुलिस ने अजगैन के नवाबगंज कस्बा से उठाया है। एक आरोपी को पकड़कर नौबस्ता थाना पुलिस व स्वॉट टीम रविवार शाम को अपने साथ ले गई थी। दूसरे आरोपी को सोमवार सुबह उठाया गया है। पुलिस ने कानपुर में लुटेरों के पकड़े जाने व उनकी निशानदेही पर जिले में दबिश दी।
पुलिस ने कानपुर के जाजमऊ से एक व लखनऊ से दो लुटेरों को उठाया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज के एक युवक की मदद से एक सराफ को लूट की ज्वैलरी बेची थी। रविवार शाम व सोमवार सुबह कानपुर पुलिस ने लूट के माल की बिक्री में मददगार बने युवक व लूट की ज्वैलरी खरीदने वाले सराफ को उठाया और कानपुर लेकर चली गई।
रविवार की रात कानपुर के नौबस्ता व स्वॉट टीम हाईवे के पास से मछली व्यापारी को उठाकर कानपुर के लिए निकली। तभी स्थानीय लोगों ने अपहरण की आशंका पर नवाबगंज चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने कानपुर पुलिस की गाड़ियों का पीछा कर चमरौली के पास रोका और जानकारी ली। कानपुर पुलिस द्वारा मामले की जानकारी देने पर चौकी प्रभारी लौट गए।