{"_id":"6071e4888ebc3e8ca76f7eca","slug":"crime-unnao-news-knp6227466109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गृहस्थी जली, गृहस्वामी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से गृहस्थी जली, गृहस्वामी झुलसा
विज्ञापन
अजगैन। ग्राम भगवंतपुर में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में गृहस्वामी झुलस गया। पड़ोसियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गृहस्वामी ने नगदी समेत गृहस्थी का सामान जलने व आग लगाने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गणेशी वर्मा मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। शुक्रवार रात वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ घर के बाहर सो रहा था। रात 12 बजे अचानक घर में आग लगी देख गणेशी पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने लगा। इसमें वह झुलस गया। सूचना के बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया गया। गणेशी ने 11 हजार नगद, राशन सामग्री, इंजन व दो नई साइकिल समेत अन्य सामान जलकर राख होने की बात कही है। शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल यज्ञ प्रकाश दीक्षित सुबह 11 बजे गांव पहुंचे और क्षति का आकलन किया।
पुरवा/अचलगंज। पुरवा ब्लॉक के भूड़ खेड़ा निवासी केतकी के घर में शनिवार को छप्पर में आग लग गई। केतकी की पूरी गृहस्थी जल गई। लपटों ने पड़ोसी सुमेर और रामनाथ के घरों को भी चपेट में ले लिया। अग्निशमन जवानों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। भटौली गांव निवासी धुन्नर व राजदुलारी के खेतों में आग लग गई। धुन्नर की तीन बीघा व राजदुलारी की 15 बिसुवा फसल राख हो गई। अचलगंज क्षेत्र में रानीगंज को जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार आपस में टकराने व स्पार्किंग होने से निकली चिंगारी खेत में गिर गई। इससे पचोड्डा निवासी कैलाश यादव की एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। (संवाद)