{"_id":"6027d8568ebc3ee96d155601","slug":"crime-unnao-news-knp6115729136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में आग से छात्रों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में आग से छात्रों में दहशत
विज्ञापन
उन्नाव। पॉलिटेक्निक और महाविद्यालय के पीछे की दीवार से सटे जंगल में शनिवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। धुएं का गुबार व आग की लपटें देख छात्र दहशत में कक्षा से बाहर निकल आए। पुलिस ने अगल-बगल खड़ी पतावर को जेसीबी से नष्ट कराकर आग को फैलने से रोका। बाद में दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।
ललऊखेड़ा में स्थित महाविद्यालय व पॉलिटेक्निक बिल्डिंग के पीछे के हिस्से में घना पतावर का जंगल है। शनिवार दोपहर पतावर से तेज धुएं का गुबार व आग की लपटें निकलने लगीं। यह देख कॉलेज व पॉलिटेक्निक में मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया। तेजी के साथ आग को बढ़ता देख छात्रों में दहशत फैल गई। सभी कक्षा छोड़कर बाहर निकल पड़े। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने दमकल को सूचना देकर आनन-फानन में जेसीबी बुलवाई।
आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अगल-बगल खड़ी पतावर को जेसीबी से नष्ट कराया गया। इसी बीच मौके पर पहुंची दमकल ने कुछ ही देर में पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पा लिया। आग बुझने पर छात्रों व शिक्षकों ने राहत की सांस ली। अग्निशमन अधिकारी शिवदरस ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे कोई क्षति नहीं हुई है।