फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

एक्सप्रेसवे पर कार से बरामद की हरियाणा की शराब

Thu, 24 Dec 2020 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस कस्टडी में वह कार जिसमें बरामद हुई हरियाणा प्रांत की निर्मित शराब। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ टोल प्लाजा के पास पुलिस ने दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर की कार से बड़ी मात्रा में हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को देख कार सवार भाग निकले। पुलिस गाड़ी मालिक का पता लगा रही है।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात लगभग 12 बजे का है। टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले सड़क के किनारे एक कार में तीन लोगों को टोल कर्मियों ने शराब पीते देखा। शक होेने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बांगरमऊ कस्बा चौकी प्रभारी रामजीत पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस को देख कार सवार एक्सप्रेसवे से नीचे कूदकर भाग निकले। तलाशी लेने पर कार से हरियाणा की 400 पौवा व 60 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब की कीमत 1.60 लाख बता उसे बिहार ले जाने की आशंका जताई है। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि कार से अन्य राज्य की दो नंबर प्लेट बरामद हुई हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed