फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

पत्रकार की हत्या में दोनों बहनों के बयान

Fri, 20 Nov 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। पत्रकार सूरज की हत्या में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। गुरुवार को एसआईटी सूरज के घर पहुंची और उसकी दोनों बहनों के बयान दर्ज किए। सूरज की बहनों ने महिला दरोगा से भाई की नजदीकियों की जानकारी एसआईटी को दी है। उधर, महिला दरोगा व सिपाही को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें सीतापुर, कानपुर व गोरखपुर के लिए रवाना हुई हैं।
विज्ञापन

पत्रकार सूरज पांडेय का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। उसकी मां लक्ष्मी पांडेय ने महिला दरोगा सुनीता चौरसिया व सिपाही अमर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को एफएसएल लखनऊ की टीम ने ट्रैक का निरीक्षण कर घटना स्थल पर साक्ष्य संकलित किए थे। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। इसी कारण एसपी ने एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया था। शुक्रवार को एफएसएल की रिपोर्ट आने की संभावना है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, महिला दरोगा सुनीता चौरसिया के समर्थन में चौरसिया समाज ने अतरिक्त मजिस्ट्रेट नन्हकू को ज्ञापन देकर गलत तरीके से फंसाने की आशंका जताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed