{"_id":"5fb6ba788ebc3e9b8f2e744f","slug":"crime-unnao-news-knp595113195","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी भारतीय के बेटे की हत्या कर शव कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी भारतीय के बेटे की हत्या कर शव कुएं में फेंका
विज्ञापन
उन्नावः मृतक छात्र निशार मोहम्मद का फाइल फोटो।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर/बारासगवर। कोचिंग के लिए सुबह पांच बजे घर से निकले प्रवासी भारतीय के 17 वर्षीय बेटे को गांव के युवक ने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया। पूर्व की खुन्नस में हत्या कर शव को उसके घर से तीन सौ मीटर दूर कुएं में फेंक दिया। आरोपियों ने छात्र के मोबाइल से उसके फूफा से सात लाख की फिरौती भी मांगी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दो आरोपियों को रायबरेली से गिरफ्तार किया है। रात में एक आरोपी के भाई को और गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। एएसपी ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने फिरौती की कहानी रची।
केसरीखेड़ा गांव के मजरे मझिगवां निवासी राशिद उर्फ लोले सऊदी अरब में लॉड्री में काम करता है। उसकी पत्नी गुड़िया, बेटी गुलशन व बेटे निसार के साथ यहां गांव में रहती है। इकलौता बेटा मोहम्मद निसार 12वीं का छात्र था। गुरुवार सुबह पांच बजे वह साइकिल से धानीखेड़ा कोचिंग जाने के लिए निकला। नौ बजे तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी बीच धानीखेड़ा में आटो पार्ट्स की दुकान चलाने वाले मोहम्मद निसार के फूफा सलीम के पास छात्र के मोबाइल से किसी ने फोन किया। उसने निसार का अपहरण करने और शाम 5 बजे तक सात लाख रुपये की फिरौती पहुंचाने को कहा। सलीम ने निसार के परिजनों को जानकारी दी। सभी बारासगवर थाना पहुंचे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने छात्र के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया।
मोबाइल की लोकेशन रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र की पाई गई। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम रायबरेली के लिए रवाना हुई। इसी बीच अपहृत बच्चे की तलाश में जुटे परिजनों को घर से तीन सौ मीटर दूर खेत में साइकिल के पहिये के निशान व खून नजर आया। खून के निशान के सहारे वह पास स्थित कुएं तक पहुंचे। कुएं में निसार का शव और उसकी साइकिल दिखी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाया। मृतक के सिर पर पीछे की ओर घाव देख किसी वजनी चीज से हमला किए जाने आशंका जताई गई है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मृतक निसार के पड़ोसी मुस्ताक उर्फ छोटू व साहिल को रायबरेली से हिरासत में लेकर बारासगवर थाने में पूछताछ की। रात में पुलिस ने मुस्ताक के भाई मिंटू को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एएसपी वीके पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने दो माह पूर्व हुए विवाद की खुन्नस में निसार के सिर पर रॉड से हमला कर हत्या करने व शव को कुएं में फेंकने की बात कबूली है। आरोपियों ने बताया है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण व फिरौती की कहानी रची। एएसपी ने बताया कि सलीम की तहरीर पर पड़ोसी मुस्ताक उर्फ छोटू, साहिल व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों से पूछताछ के बाद पिंटू की गिरफ्तारी की गई। एसपी आनंद कुलकर्णी ने भी देर शाम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट टीम ने खोजी कुत्ते की मदद से साक्ष्य संकलित किए।