{"_id":"5f76207c8ebc3e9bc8193819","slug":"crime-unnao-news-knp585977646","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व युवती का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व युवती का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
बांगरमऊ। बांगरमऊ कोतवाली में युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला की मौत पर गोरखपुर निवासी मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। कोतवाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
भुड्डा गांव निवासी दिनेश कुमार की शादी एक वर्ष पूर्व गोरखपुर के ग्राम इतवार पट्टी निवासी सीताराम की पुत्री फुलझड़ी (22) से हुई थी। गुरुवार सुबह दिनेश की मां पार्वती पति महादेव के साथ खेत पर गई थी। दिनेश बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग स्थित भुड्डा चौराहे पर घरेलू सामान खरीदने गया था। इसी बीच पड़ोसियों ने उसकी पत्नी फुलझड़ी का शव बरामदे में लटका होने की सूचना दी। दिनेश पत्नी का शव देख अवाक रह गया। माता-पिता भी खेत से घर पहुंच गए। फुलझड़ी की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने फोन कर ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
--