{"_id":"5f76207e8ebc3e9bf3041411","slug":"crime-unnao-news-knp5859770145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में चोरी का प्रयास, सायरन बजने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में चोरी का प्रयास, सायरन बजने पर भागे
विज्ञापन
मौरावां। अकोहरी गांव स्थित आर्यावर्त बैंक में चोरों ने दूसरी मंजिल की खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया। सायरन बजने पर चोर भाग निकले। बैंक मैनेजर ने किसी तरह के नुकसान के न होने की पुष्टि की है। पुलिस ने चोराें की तलाश शुरू की है।
अकोहरी चौराहे पर आर्यावर्त बैंक की शाखा है।
बुधवार देर रात 2.30 बजे बैंक के पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर चोर दूसरी मंजिल पर चढ़ गए और खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। चोरों द्वारा रैक को छूते ही बैंक का सायरन बज पड़ा। दहशत में चोर खाली हाथ बैंक से भाग खड़े हुए। पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही गुफरान बेग व राजू सरोज ने बैंक का सायरन बजता देख पुलिस को सूचना दी और खुद मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में एसओ राजेंद्र सिंह रजावत मौके पर पहुंचे और शाखा प्रबंधक गोपीकृष्ण को सूचना दी। शाखा प्रबंधक ताला खोलकर अंदर पहुंचे। सब सुरक्षित मिलने पर प्रबंधक समेत पुलिस ने राहत की सांस ली। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।