फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime news,unnao

बिठूर-परियर मार्ग पर पकड़े गए बालू लदे ओवर लोड ट्रक

Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime news,unnao
बिठूर-परियर मार्ग पर पकड़े गए बालू लदे ओवर लोड ट्रक। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सदर विधायक की शिकायत पर डीएम की तरफ से गठित की गई टीम ने परियर-बिठूर मार्ग पर 10 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। सभी को सीज करने के साथ ही 17.50 लाख जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कुछ दिन पहले डीएम को एक पत्र दिया था। इसमें बताया था कि परियर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के आवागमन से मार्ग खराब हो रहे हैं। इस पर डीएम ने एक जांच टीम गठित की। टीम में शामिल सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, खनन अधिकारी अमित रंजन, सदर तहसीलदार अतुल कुमार गंगवार ने शुक्रवार को परियर खनन स्थल में चेकिंग की। इस दौरान ओवरलोड बालू लादकर लखनऊ की ओर जा रहे 10 ट्रकों को सीज कर दिया। साथ ही प्रति ट्रक 1.75 लाख का जुर्माना भी ठोंका। इस दौरान परियर चौकी प्रभारी रामजीत यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि कानपुर के रानीघाट, बिठूर, परियर आदि बालू खदानों से ओवरलोड ट्रक उन्नाव गंगा बैराज और बिठूर-चकलवंशी मार्ग से निकलते हैं। मानकों की अनदेखी से जिले खास कर सदर विधानसभा क्षेत्र की सड़कें टूट रही हैं। सड़कों को बचाने के लिए डीएम से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी ने बताया कि सफीपुर के मऊमंसूरपुर गांव में पूरन नाम के भूमि मालिक ने बिना अनुमति 2100 घन मीटर मिट्टी का खनन करा बेच दिया। वहीं सदर तहसील के मगरवारा स्थित एक चमड़ा फैक्टरी में बाउंड्रीवाल के भीतर फैक्टरी मालिक मोहम्मद असद ने करीब दो सौ वर्ग मीटर में मिट्टी खनन कराया है। शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम को बताया कि वह मछली पालन के लिए तालाब बनवा रहे हैं। खनन अधिकारी अमित रंजन ने बताया कि बिना अनुमति खनन कराने पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed