फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime news,unnao

घर के बाहर सो रहे शिक्षक पर ईंट से हमला, गंभीर

Fri, 08 Apr 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime news,unnao
उन्नाव। पुरवा नगर क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे शिक्षक पर एक शख्स ने ईंट से हमला कर दिया। सिर व मुंह में चोट आने से शिक्षक की हालत गंभीर है। परिजनों गुरुवार सुबह सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कस्टोलवा निवासी सुखदेव प्रसाद (52) कस्बे में ही स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। बुधवार रात वह घर के बरामदे में सो रहे थे। पत्नी व बच्चे घर के भीतर सो रहे थे। देर रात एक शख्स ने सुखदेव के सिर व मुंह पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। तख्त के पास ही तेज पंखा चलने से घायल सुखदेव की आवाज घरवाले नहीं सुन पाए। भोर पहर पड़ोसी रामसागर ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उन्हें सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेटे अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed