{"_id":"62659e3abbaf52305c4df143","slug":"crime-news-unnao-murti-todi-unnao-news-knp693098646","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजत तत्वों ने तोड़ी भगवान की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजत तत्वों ने तोड़ी भगवान की मूर्तियां
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। नटवा बाबा मंदिर परिसर में स्थापित भैरो बाबा व हनुमानजी मूर्ति को शनिवार रात शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। रविवार सुबह मूर्तियों को खंडित देख ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने जांच व आसपास के लोगों से पूछताछ की।
अहमदाबाद माथर गांव में नटवा बाबा मंदिर है। इसमें हनुमानजी व भैरो बाबा की मूर्ति लगी है। रविवार सुबह पूजन के लिए पहुंचे ग्रामीणों को दोनों मूर्तियां खंडित मिलीं। इसकी खबर फैलते ही परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान के पति बाबू लाल की सूचना पर पहुंचे सीओ एके राय ने मंदिर के पास रहने वाले जयपाल से बात की। जयपाल ने बताया कि परिसर में लगी हनुमानजी व भैरो बाबा की मूर्ति तक बाउंड्रीवाल के अंदर आने वाला हर व्यक्ति पहुंच सकता है। एकांत में पड़ने वाले मंदिर परिसर में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। रविवार की सुबह पूजा करने पहुंची मंदिर निर्माण कराने वाले जसरा निवासी अयोध्या प्रसाद की पत्नी कलावती ने मूर्ति खंडित हो जाने के बाद पूजा का आयोजन किया।
उन्होंने बताया कि पति ने वर्ष 2005 में मंदिर का निर्माण कराकर दुर्गा मां, भोलेनाथ, राधा कृष्ण, सीताराम की मूर्ति की स्थापना अंदर कराई थी। द्वार पर बाई ओर हनुमानजी व दाई ओर भैरो बाबा की मूर्ति स्थापित की थी। तबसे वह पूजा करने सुबह इसी मंदिर पर आती है। सीओ एके राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशेड़ी या अराजकतत्वों की हरकत लगती है। आरोपी जल्दी ही पकडे़ जाएंगे।