फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Crash of bike with truck kills the young bike driver

Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 05 May 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 05 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Crash of bike with truck kills the young bike driver

विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। ढाबे का काम निपटाकर घर जा रहे एक युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव धन्नापुरवा निवासी सिपाही लाल (36) करीब एक साल से हरदोई जिले के थाना मल्लावां के गांव गौरी स्थित प्रधान ढाबे में खाना बनाने का काम करता था। काम निपटाकर वह बुधवार रात बाइक से घर लौट रहा था। ढाबे से मात्र तीन किलोमीटर दूर ही चला था कि गाजर वाली पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में सिपाही लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बांगरमऊ सीएचसी लाई।
विज्ञापन

हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुड्डी के अलावा बेटियों में शिवानी (10), प्रियंका (8), सोनम (6), नैंसी (5) और मानसी (3) है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां चंदाना और पिता दुलारे की आठ साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। ट्रक मौके से भाग निकला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



हादसे का शिकार हुए सिपाहीलाल के पास खेती नहीं है। वह ढाबे पर खाना बनाने का काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत से पांच बेटियों के पालन-पोषण की जिम्मेदार पत्नी गुड्डी पर आ गई है। पति की मौत से वह बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed