फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cow mother is an important part of Sanatan Dharma and culture: Devki Nandan

गो माता सनातन धर्म, संस्कृति का अहम हिस्सा : देवकी नंदन

Tue, 12 Nov 2024 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cow mother is an important part of Sanatan Dharma and culture: Devki Nandan
उन्नाव। शहर के रामलीला मैदान में श्री राधा कृष्ण शांति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने गो माता की महिमा की कथा सुनाई। इसके अलावा सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

कहा कि गो माता सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। गो माता केवल हमारी आर्थिक, कृषि और स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा नहीं करतीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम भी बनती हैं। बताया कि शास्त्रों में गो माता को देवताओं का निवास स्थान कहा गया है और उनकी सेवा करने से समस्त देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा, संरक्षण और उसके उत्थान में योगदान देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सनातन बोर्ड और कृष्ण जन्मभूमि के निर्माण पर जोर दिया। बताया कि इससे हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे धार्मिक स्थल सुरक्षित और समृद्ध रहें। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, श्रीराधा कृष्ण सेवा संस्थान से अध्यक्ष कमलेश गुप्ता व अमित गुप्ता, जसमीत अरोड़ा, इंद्रजीत सिंह भदौरिया, मनीष सिंह सेंगर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed