{"_id":"6517196c490321d3620efb14","slug":"cow-herders-have-not-received-maintenance-allowance-for-six-months-unnao-news-c-221-1-sknp1055-3750-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छह माह से नहीं मिला गोपालकों को भरण-पोषण भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छह माह से नहीं मिला गोपालकों को भरण-पोषण भत्ता
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। गोशालाओं से दान लेने वाले गोपालकों का पिछले छह माह से भुगतान नहीं हो सका है। जिससे इन गोपालकों को गाय का पालन पोषण करने में परेशानी आ रही है।
पशुपालकों में गोपालन के प्रति रुचि पैदा करने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना शुरु की है। जिसके अंतर्गत पशुपालकों को गोशालाओं से गाय दान लेने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। जिसके लिए गोपालकों को प्रति गाय प्रतिदिन 30 रुपये का भुगतान करने का प्रावधान है। इस विकासखंड क्षेत्र में गोपालकों ने कुल 460 गायों को दान में लिया था।
जिससे अप्रैल 2023 से भुगतान करना सुनिश्चित किया गया है लेकिन छह माह का लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक इन गोपालकों को एक ढेला तक नहीं मिल सका है। जिससे उनके सामने गाय का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. राहुल सचान ने बताया कि अप्रैल और मई दो माह का पैसा आ गया है। पैसा एक दो दिन में बैंक में पहुंच जाएगा। जिसे गोपाल0क आसानी से बैंक से निकाल सकेंगे।