फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   court work affected from not supply of light in unnao

कोर्ट को मिलेगी 24 घंटे बिजली, लाइन कटने से बाधित होता था काम

Fri, 19 Jun 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
court work affected from not supply of light in unnao
न्यायालय परिसर में स्थापित विद्युत उपकेंद्र को चालू करने की तैयारी करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
फन्यायालय भवन में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बनाए गए अलग विद्युत उपकेंद्र का निर्माण पूरा हो गया है। शुक्रवार को विद्युत सुरक्षा विभाग इसकी टेस्टिंग करेगा और इसके बाद इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

न्यायालय को शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। इससे सिविल लाइंस या आसपास के क्षेत्र में फॉल्ट होने पर न्यायालय की भी विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे न्यायालय का काम भी प्रभावित होता है। कई बार तो पूरे दिन बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन

समस्या के समाधान के लिए न्यायालय परिसर में करीब छह करोड़ की लागत से उपकेंद्र स्थापित किया गया है। इस उपकेंद्र को भूमिगत लाइनों के जरिए सोनिक उपकेंद्र से जोड़ गया है। इससे जिला सत्र न्यायालय को चौबीस घंटे बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी खत्म होगी। सेकेंड्री वर्क डिवीजन के जेई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को उपकेंद्र में मीटर व केबल आदि जोड़ दिए गए हैं। शुक्रवार को टेस्टिंग की जाएगी। जो भी कमियां सामने आएंगी उन्हें दूर करके उपकेंद्र को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed