{"_id":"589a095d4f1c1bc155379684","slug":"courier-van-found-three-kilos-of-gold-after-the-investigation-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरियर वैन में मिला तीन किलो सोना, जांच के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियर वैन में मिला तीन किलो सोना, जांच के बाद छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज टोल टैक्स पर पकड़ा गया सोना दिखाते सीओ हसनगंज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज टोल टैक्स के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कंपनी की वैन से तीन किलो सोना बरामद किया। पूछताछ में चालक ने बताया कि कानपुर से सोना लेकर आ रहा है और लखनऊ स्थित अमौसी एअर पोर्ट से मुंबई जाना है। चालक ने कोरियर के कागज भी दिखाए, लेकिन शक होने पर वैन को रोक लिया। आयकर विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया, जांच के बाद छोड़ दिया गया।
कानपुर की एक कंपनी की वैन सोना लेकर लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को वैन में तीन किलो सोने के बिस्कुट मिले। वैन में दो लोग सवार थे। जिसमें जिला महाराजगंज निवासी विक्रम यादव वैन चला रहा था साथ में आजमगढ़ निवासी प्रमोद यादव बैठा था। एसओ अरूण प्रताप सिंह ने वैन किनारे रुकवाई और सोने को कब्जे में लिया। सूचना पर सीओ हसनगंज स्वतंत्र सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
वैन चालक राकेश चंद्र ने बताया कि वे दोनों कंपनी में काम करते हैं। यह सोना बिरहाना रोड स्थित केश ज्वैलर्स का है। इसके मालिक राकेश चंद्र वैश ने सोना मुंबई भेजने के लिए कंपनी को दिया है। यह सोना लखनऊ की एक कंपनी को हैंडओवर किया जाएगा। उसके बाद एयर लाइंस से सोना मुंबई जाएगा। सीओ ने मालिक को भी मौके पर बुलाया। इस दौरान आयकर अधिकारी विवेक वरूण भी पहुंचे और मामले की जांच की तो सोना सही पाया गया। बाद में उसे लखनऊ रवाना कर दिया गया है।