फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   couple died in accident

हादसे में दंपती की मौत

Sun, 03 Apr 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
couple died in accident
उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ (उन्नाव)। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई। घायल बेटी व भतीजे का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के थाना लालगंज के गांव नयापुरवा निवासी शंभूशरण वर्मा (60), पत्नी उर्मिला (55), बेटी रितू (21) और भतीजे नागेंद्र (26) के साथ गुरुग्राम में रेलवे में कार्यरत बेटे इंदल के यहां गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात कार से चारों प्रतापगढ़ के लिए निकले थे। कार भतीजा नागेंद्र चला रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब चार बजे बहलोलपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति, बेटी व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बांगरमऊ पहुंचाया। वहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में शंभू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
मृतकों के एक बेटा व तीन बेटियां हैं। बेटी रितू की शादी नहीं हुई है। जबकि बेटे इंदल, बेटी सुनीता व अनीता का विवाह हो चुका है। दंपती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

उन्नाव में सड़क हादसे में मृत दंपती शंभूशरण व उर्मिला का फाइल फोटो। संवाद

उन्नाव में सड़क हादसे में मृत दंपती शंभूशरण व उर्मिला का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

उन्नाव में हुए हादसे में घायल रितू। संवाद

उन्नाव में हुए हादसे में घायल रितू। संवाद- फोटो : UNNAO

उन्नाव में हुए हादसे में घायल  नागेंद्र बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती। संवाद

उन्नाव में हुए हादसे में घायल नागेंद्र बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed