फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   corona,vaccine,public

फोटो- 32

Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
corona,vaccine,public
मैकवाखेड़ा में दिव्यांग के घर पर वैक्सीन लगाता स्वास्थ्य कर्मी व मौजूद डीएम रवींद्र कुमार। संवा - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शुक्रवार को 16 केंद्रों पर 4570 किशोरों को टीका लगाया गया। 18 साल से अधिक उम्र के 27 हजार 674 लोगों का टीकाकरण किया गया। डीएम ने बिछिया ब्लॉक के गांव मैकुआखेड़ा के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। आदेश दिए कि दूसरी डोज के लिए सूची तैयार कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को मैकुआखेड़ा केंद्र में हो रहे कोविड टीकाकरण का निरीक्षण किया। इस बूथ पर 18 साल से अधिक उम्र के 24 लोगों व पांच किशोरों का कोविड टीकाकरण पाया। उन्होंने आदेश दिए कि टीकाकरण शत-प्रतिशत कराया जाए। वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के लिए लोगों की सूची बनाएं।
विज्ञापन

इसके बाद टीकाकरण करें। ताकि शत प्रतिशत लोगों को कोविड से बचाव का टीका लग सके। इसके बाद डीएम दिव्यांग रामू के घर पहुंचे और ठंड से बचाव के लिए कंबल व आवश्यक वस्तुएं दीं। कोविड से बचाव का टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। गांव मटुकरी में टीकाकरण से इंकार करने वाले ग्रामीणों को बीडीओ ने समझाकर टीकाकरण कराया। समझाने के बाद 17 ग्रामीणों ने टीकाकरण कराया।
मटुकरी गांव के ग्रामीण टीकाकरण में रुचि नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य टीम के गांव पहुंचने पर लोग घरों से ही बाहर नहीं निकलते थे। इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह को हुई तो वह गांव पहुंचे।

यहां कई ग्रामीण ऐसे थे जो टीकाकरण नहीं करा रहे थे। उनके घर जाकर उन्हें समझाया। इसका असर यह रहा कि 17 लोगों ने कोविड से बचाव का टीका लगवाया। इस दौरान ग्राम प्रधार साहिल, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, ग्राम पंचायत सचिव रामेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed