फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   corona

कोविड: 17 व 20 सितंबर को मेगा टीकाकरण

Sun, 12 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
corona
उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग एक सप्ताह में दो दिन मेगा टीकाकरण कैंप लगवाने जा रहा है। यह मेगा टीकाकरण कैंप 17 व 20 सितंबर को लगेगा। कैंप में नियमित टीकाकरण से लगभग दो गुना अधिक वैक्सीन लगाई जाएगी। एक लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ व टीकाकरण प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में प्रतिदिन औसतन 25 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस बार तीन दिन के अंतराल पर दो मेगा टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। 17 सितंबर को रोजाना टीकाकरण से दो गुना यानि 50 हजार से अधिक का लक्ष्य है। वहीं, 20 सितंबर को 75 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जाना है। टीकाकरण के महाअभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 12,28,588 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 10,57,229 ने पहली डोज और 1,71,359 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। इसमें 11,11,347 लोगों ने कोविशील्ड लगवाई है। 1,17,241 लोगों ने को-वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 18 से 44 आयु वर्ग के 6,48,481 लोगों ने टीकाकरण कराया है। 45 से 60 आयु वर्ग के 3,60,662 लोग और 60 साल से अधिक उम्र के 2,19,445 लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed