{"_id":"60f47a488ebc3e79b436b84e","slug":"corona-unnao-news-knp6410425136","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के 14,700 डोज मिले आज सभी ब्लॉकों में होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन के 14,700 डोज मिले आज सभी ब्लॉकों में होगा टीकाकरण
विज्ञापन
उन्नाव। वैक्सीन की किल्लत से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुस्त पड़ी टीकाकरण की गति अब फिर से जोर पकड़ने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग को रविवार को 14700 कोविशील्ड मिली है।
इससे सोमवार को शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए रविवार को स्लाट बुकिंग भी खोली गई। इसमें जिला अस्पताल व शहरी क्षेत्र के अन्य बूथों के लिए लोगों ने स्लाट बुक किए।
वैक्सीन की कमी के चलते एक सप्ताह से टीकाकरण की गति धीमी चल रही थी। स्थिति यह थी कि कभी तीन, कभी सात तो कभी नौ ब्लॉकों में ही टीकाकरण सिमट कर रह गया था।
विज्ञापन
रविवार को कोविशील्ड की 14700 डोज मिलने के बाद टीकाकरण में गति आने की उम्मीद जागी है। टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी ब्लॉकों में टीकाकरण चलेगा। वहीं जिला अस्पताल, अरबन पीएचसी और शुक्लागंज में भी लोगों को टीका लगाया जाएगा।
उधर, स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटा है। विशेषज्ञों ने अगस्त माह में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जताई है। संक्रमण से बचाव और इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग जरूरी संसाधनों का इंतजाम करने में जुटा है। वहीं, वैक्सीन जो कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे प्रमुख उपाय है उसकी किल्लत है। जिले में अभी 24 लाख से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगनी है। इन सभी लोगों पर तीसरी लहर में संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है।