फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   corona

कोरोना से निपटने को बना ऑक्सीजन बैंक

Tue, 25 May 2021 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
corona
उन्नाव। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने तीसरी लहर के पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रशासन ने जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में ऑक्सीजन बैंक बनाया है। इस बैंक के माध्यम से ‘सांसें’ सहेजने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोविड-19 की दूसरी लहर में अप्रैल माह में ही आक्सीजन की किल्लत से दो सौ से अधिक लोगों की सांसें उखड़ गई थीं। लोगों को एक ऑक्सीजन सिलिंडर मिलना मुश्किल हो गया था। शासन-प्रशासन के पास भी ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इससे स्थितियां बिगड़ी थीं। वर्तमान में कोरोना का कहर कुछ कम पड़ा है और ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों की संख्या कम हुई है। इस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर भी आने की संभावना जता रहा है। कोरोना की तीसरी लहर और आक्रामक होने की आशंका है। दूसरी लहर से पहले तैयारियों को पूरा करने में मात खाए प्रशासन ने तीसरी लहर की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। इसके तहत आने वाले दिनों में ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए प्रशासन ने जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में ऑक्सीजन बैंक खोला है। प्रशासन ने कारोबारियों, उद्यमियों व आम जनमानस के सहयोग से शुरूआत में 37 सिलिंडर जुटाए हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सिलिंडर की संख्या 100 कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैंक में जो भी ऑक्सीजन सिलिंडर जमा करने पहुंचता है तो उसे प्रशासन की ओर से एक कार्ड दिया जाता है। सिलिंडर जमा करने वाले को एक कार्ड सुरक्षित रखना होगा। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसी कार्ड की सहायता से लोगों को भरा सिलिंडर मिल जाएगा।

प्रशासन ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए पहले से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी शुरू कर दी हैं। इसके लिए आक्सीजन बैंक बनाया गया है। इसमें सभी का सहयोग मिल रहा है। भविष्य में यदि किसी को ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत होगी तो प्रशासन उपलब्ध कराएगा।
-चंदन पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed