{"_id":"609811de8ebc3e920b37fa67","slug":"corona-unnao-news-knp627551048","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू : सड़कों पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू : सड़कों पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना कर्फ्यू के नौवें दिन रविवार को सड़कों पर सन्नाटा रहा। बैंक, जन सुविधा केंद्र, सरकारी व निजी कार्यालयों में छुट्टी होने से लोग घरों में ही रहे। बहुत आवश्यकता होने पर ही लोग घरों से निकले। जो बेवजह निकले उन्हें पुलिस ने हिदायत देकर लौटा दिया।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के नौैवें दिन रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में सड़कों पर सन्नाटा रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर कर्फ्यू का पालन कराते और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
शहर में कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा, यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय पुलिस बल के साथ सदर बाजार, सिविल लाइंस, आवास विकास कालोनी, हाईवे बाईपास सहित अन्य मुख्य मार्गों और बाजारों में भ्रमण करते रहे। इस दौरान, दवा, इलाज, ऑक्सीजन सिलिंडर आदि जरूरी काम से निकले लोगों को पुलिस ने जाने दिया। वहीं घर से निकलने की ठोस वजह न बता पाने वालों के वाहन का चालान किया और हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन
--
कर्फ्यू बढ़ने की सूचना पर खरीदारी करने निकले लोग
लगातार 9 दिन से लागू कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ाए जाने की जानकारी होने पर लोग ईद के लिए जरूरी सामग्री की खरीदारी के लिए निकले। किला, केसरगंज, धवन रोड आदि में गलियों में स्थित दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।