फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Corona infected mother-daughter escaping from ambulance

एंबुलेंस से उतरकर भागीं कोरोना संक्रमित मां बेटी

Fri, 10 Jul 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona infected mother-daughter escaping from ambulance
बिछिया(उन्नाव)। शहर के मोहल्ला तालिब सरांय में कोरोना संक्रमित मिलीं मां-बेटी कोविड अस्पताल में एंबुलेंस रुकते ही उतरकर भाग निकलीं। स्वास्थ्य टीम ने दोनों का पीछा किया लेकिन वह भाग गईं। स्वास्थ्य टीम ने पुरवा कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालिब सरांय निवासी मां-बेटी की रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद एंबुलेंस से दोनों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज से बिछिया कोविड अस्पताल लाया गया था। एंबुलेंस रुकने पर जैसे ही दरवाजा खोला गया मां-बेटी भाग निकलीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने पीछा किया। लेकिन कोरोना संक्रमित होने से उन्हें किसी ने पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। दोनों के भागने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान ने सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार को सूचना देने के साथ ही पुरवा कोतवाली में भी सूचना दे दी है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पुलिस के साथ स्वास्थ्य टीम उनकी तलाश कर रही है। जैसे ही दोनों मिलती हैं भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन

बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार नदियासा मोहल्ला निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के 9 सदस्यों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया है। मोहल्ला निवासी युवक की बेटी का हरदोई जिले के मल्लावां में शादी हुई है। रविवार को वह अपने मायके नदियासा आई थी। अचानक उसकी तबियत खराब होने पर परिजनों ने उसे लखनऊ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। बुधवार देर रात रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची और माता-पिता सहित परिवार के 9 सदस्यों को आइसोलेट कराया है। वहीं, परशुराम मोहल्ला में पहले संक्रमित मिले युवक के संपर्क में रहे तीन लोगाें को आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन की जांच में तीन और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें शहर के मोहल्ला पीडीनगर निवासी 35 वर्षीय युवक, किशोरीखेड़ा का 22 वर्षीय युवक व चमरौली गांव निवासी 30 वर्षीय युवक शामिल हैं। इन सभी को एंबुलेंस से औरास कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके संपर्क में रहने वालों की तलाश कर आइसोलेट कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed