{"_id":"5d8285c28ebc3e0173476e17","slug":"construction-of-ram-temple-will-begin-this-year-sakshi-maharaj-unnao-news-knp514454993","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी साल शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण : साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी साल शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण : साक्षी महाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने 2019 के अंत तक राम मंदिर निर्माण शुरू होने की बात कही है। विकासभवन में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि जो तथ्य अभी तक दिए गए हैं उससे तो राम मंदिर पर जल्द ही निर्णय आने की उम्मीद है। बोले, इस साल के अंत तक राम मंदिर निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
साक्षी महाराज ने कहा कि मुस्लिमों और शिया समुदाय के लोगों ने मंदिर के लिए सारी जगह देने की जो बात कही है वह उसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। वहीं कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के बयान संबंधी सवाल पर सांसद ने कहा कि भोपाल में जो हुआ है उससे दिग्विजय खिसिया गए हैं। कहा कि वह भगवा को आतंकवाद बताने वाले एक भ्रमित व्यक्ति हैं। बोले पूर्व में भी एक गृहमंत्री भगवा को आतंकवाद बताते थे। आज वह तिहाड़ जेल में गिनती गिन रहे हैं। चिन्मयानंद प्रकरण से जुड़े सवाल पर सांसद ने कहा कि उनके बारे में सरकार बता सकती है। वहीं हिंदी का विरोध करने वालोें को करारा जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि हिंदी राष्ट्रभाषा है। जो इसका विरोध करते हैं वह गलत हैं। बोले, जिले की नई प्रभारीमंत्री आई हैं। अब अगले तीन माह में इसका असर दिखेगा। वहीं अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि पुरानी मानसिकता छोड़कर विकास कार्यों पर ध्यान दें।